उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा: सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल

Listen to this News

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौड़ियाला क्षेत्र में एक कार सरिये से लदे ट्रक से टकरा गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब आठ बजे ब्यासी के पास हुआ। सड़क किनारे सरिये से लदा एक ट्रक खड़ा था, तभी दूसरी ओर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृत महिला की पहचान धूमा देवी (55) के रूप में हुई है। महिला का शव कार में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button