BRICS Summit के बाद नेताओं की तबीयत बिगड़ने का दावा फर्जी, विदेश मंत्रालय ने किया खंडन

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद कई विश्व नेताओं की तबीयत खराब होने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल दावों को विदेश मंत्रालय ने फर्जी बताया है। मंत्रालय ने इन पोस्ट को भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए लोगों से ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं के बीमार पड़ने की खबरों का कोई आधार नहीं है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे इन दावों को गलत सूचना बताया है।
दरअसल, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि सम्मेलन में शामिल होने के बाद कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की तबीयत बिगड़ गई। इन दावों के बाद विदेश मंत्रालय ने फैक्ट चेक जारी कर स्थिति स्पष्ट की।
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसके स्रोत और सत्यता की जांच करें।



