उत्तराखंडदेहरादूनपर्यटन

उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, पहले दिन 49 पर्यटक पहुंचे!!

Listen to this News

उत्तराखंड: विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली, पहले दिन 49 पर्यटक पहुंचे

उत्तराखंड, 1 जून – प्रकृति प्रेमियों के लिए खुशखबरी! विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज यानी 1 जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। सुबह 7 बजे पहला पर्यटक दल घांघरिया से घाटी की ओर रवाना हुआ। पहले दिन 45 पर्यटकों ने ऑफलाइन और 4 ने ऑनलाइन पंजीकरण कर घाटी में प्रवेश किया।

हर साल 1 जून से 31 अक्टूबर तक घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाती है। सर्दियों की शुरुआत के साथ घाटी को बंद कर दिया जाता है। हर साल देश-विदेश से हजारों सैलानी यहां पहुंचते हैं, खासकर जुलाई-अगस्त के महीनों में, जब घाटी अपने पूरे सौंदर्य पर होती है। इस दौरान यहां 350 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जबकि पूरे सीजन में 500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां देखी जाती हैं।

वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि घाटी में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बर्फबारी से क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत की गई है और गदेरों पर अस्थायी पुल भी बना दिए गए हैं। इस बार यात्रियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रा और भी सुगम हो गई है।

फूलों की घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, रंग-बिरंगे फूलों और शांति भरे वातावरण के लिए जानी जाती है। यह घाटी न केवल ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी एक स्वर्ग समान अनुभव प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button