
पवित्र अमरनाथ गुफा में इस वर्ष प्राकृतिक रूप से बना शिवलिंग पहले से भी अधिक भव्य और विशाल स्वरूप में दिखाई दे रहा है। जैसे ही शिवलिंग की पहली झलक सामने आई, श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई। लाखों भक्त इस दिव्य दृश्य के लिए वर्ष भर प्रतीक्षा करते हैं।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से आरंभ होने जा रही है। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।