उत्तराखंडदेशपर्यटन

अमरनाथ यात्रा पर भारी बारिश का कहर: एक श्रद्धालु की मौत, यात्रा स्थगित!!

Listen to this News

अमरनाथ यात्रा पर भारी बारिश का कहर: एक श्रद्धालु की मौत, यात्रा स्थगित

जम्मू – जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते गुरुवार को अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया। बालटाल मार्ग पर गंदेरबल ज़िले में एक महिला श्रद्धालु की पत्थर गिरने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग भूस्खलन में घायल हो गए। यह इस वर्ष पहली बार है जब जम्मू से अमरनाथ यात्रा को रोका गया है।

घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बालटाल मार्ग पर मलबा बहने से दो श्रद्धालु फिसलते नजर आए। उन्हें ट्रैक पर मौजूद अन्य लोगों ने बचा लिया। कई अन्य श्रद्धालु रेलिंग का सहारा लेकर खुद को सुरक्षित करते दिखे।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें मौके पर तुरंत पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने भी रास्ता बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा बहाली तक स्थगित रहेगी।

अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से होती है —

  • 48 किमी लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग (अनंतनाग)
  • 14 किमी छोटा लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग (गांदेरबल)

इस वर्ष अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, खासकर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। इसलिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button