देश
भारत ने 20 अगस्त 2025 को ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-5 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह परीक्षण सभी तकनीकी और संचालन संबंधी मानकों पर खरा उतरा।!!

भारत ने 20 अगस्त 2025 को ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-5 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह परीक्षण सभी तकनीकी और संचालन संबंधी मानकों पर खरा उतरा।
अग्नि-5 एक स्वदेशी रूप से विकसित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर तक है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने तैयार किया है, जिसका उद्देश्य भारत की दीर्घकालिक सुरक्षा को और मजबूत करना है।
इससे पहले 11 मार्च 2024 को इसका परीक्षण किया गया था, जब इसमें MIRV तकनीक (Multiple Independently targetable Reentry Vehicle) जोड़ी गई थी। इस तकनीक की मदद से अग्नि-5 एक ही बार में कई लक्ष्यों को साध सकती है।




