यूथराष्ट्रीयशिक्षा

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती 2025: मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि!!

Listen to this News

भारत 15 अक्टूबर को महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मना रहा है। मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम के धनुषकोडी गांव में एक साधारण मछुआरों के परिवार में हुआ था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में अद्भुत सफलता हासिल की।

डॉ. कलाम ने 29 वर्ष की उम्र में डीआरडीओ और 38 वर्ष में इसरो में कार्य किया। उन्होंने भारत की पहली मिसाइल ‘अग्नि’ का विकास किया और पोखरण-2 परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2002 में 71 वर्ष की आयु में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने।

डॉ. कलाम के जीवन की कुछ रोचक बातें:

1. उन्होंने केवल स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की, लेकिन 40 से अधिक मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हुए।

2. भारत के पहले अविवाहित राष्ट्रपति थे।

3. उनकी आत्मकथा को 13 भाषाओं में अनुवादित किया गया।

4. उनका जन्मदिन, 15 अक्टूबर, भारत में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5. स्विट्ज़रलैंड में 26 मई को डॉ. कलाम की याद में विज्ञान दिवस आयोजित किया जाता है।

6. उन्हें पद्म भूषण (1981), पद्म विभूषण (1990) और भारत रत्न (1997) से सम्मानित किया गया।

7. पूरा नाम: अब्दुल पक्कीर जैनुल आबेदीन अब्दुल कलाम।

8. भारत के पहले स्वदेशी सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SLV-III) और मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के जनक।

9. मिसाइल प्रोग्राम के कारण उन्हें ‘Missile Man of India’ कहा जाता है।

10. वे कुरान और भगवद गीता दोनों पढ़ते थे और रुद्र वीणा बजाने के शौक़ीन थे।

11. एयरफोर्स में पायलट बनने का प्रयास किया लेकिन रैंक कम होने के कारण चयनित नहीं हुए।

12. हृदय रोगियों के लिए कलाम-राजू स्टेंट का विकास डॉ. बी. सोमा राजू के साथ किया।

डॉ. कलाम का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनका सरल जीवन, दृढ़ संकल्प और विज्ञान के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button