ट्रंप का दावा: पुतिन-ज़ेलेंस्की की नफरत ने रोकी रूस-यूक्रेन की जंग, मैं दो महीने पहले ही रोक सकता था!!

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वह रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लगभग दो महीने पहले ही समाप्त करा सकते थे, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के नेता वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच गहरी व्यक्तिगत दुश्मनी ने इसे असंभव बना दिया।
ट्रंप ने पुतिन पर तंज कसते हुए कहा कि यह युद्ध उन्हें सिर्फ एक सप्ताह में जीत लेना चाहिए था, लेकिन अब चार साल बीत चुके हैं। उनका कहना है कि रूसियों और यूक्रेनियों की मौत को रोकना जरूरी है, क्योंकि इससे पुतिन की अंतरराष्ट्रीय छवि भी प्रभावित हो रही है।
इस दौरान ट्रंप ने भारत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत ने भरोसा दिया है कि वह रूस से तेल की खरीद को रोक सकता है। उनका कहना है कि यदि भारत ऐसा करता है, तो युद्ध को रोकना आसान हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी जोड़ा कि युद्ध समाप्त होने के बाद भारत फिर से रूस से तेल खरीद सकता है।
ट्रंप का निष्कर्ष है कि यूक्रेन और रूस की युद्ध समाप्ति में सबसे बड़ी बाधा इन दोनों देशों के नेताओं की आपसी नफरत है, और यदि यह दूर हो जाए तो शांति जल्द ही स्थापित की जा सकती है।



