पाकिस्तान की फिर किरकिरी — स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह को लेकर फैलाया झूठ, अंबाला बेस पर सामने आईं सच्चाई

भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने में पाकिस्तान हमेशा आगे रहता है, खासकर भारतीय सेना और वायुसेना को निशाना बनाकर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने अपनी फेक न्यूज़ मशीन को और तेज कर दिया और दावा किया कि भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के विमान को मार गिराया गया और उन्हें युद्धबंदी बना लिया गया है।
हालांकि, बुधवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ शिवांगी सिंह की मुस्कुराती तस्वीरों ने पाकिस्तान के इस झूठ का पर्दाफाश कर दिया। इससे पाकिस्तान की सोशल मीडिया ब्रिगेड एक बार फिर मज़ाक का पात्र बन गई।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। भारत के जवाब के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने एक के बाद एक फर्जी दावे उछालने शुरू कर दिए —
* भारतीय के छह लड़ाकू विमान गिराए
* राफेल को निशाना बनाया
* शिवांगी सिंह को पकड़ लिया
लेकिन भारतीय सेना ने तथ्य और वीडियो सबूतों के साथ स्पष्ट किया कि…
भारत का कोई विमान नहीं गिरा
उल्टा पाकिस्तान ने अपने छह विमान गंवा दिए
(4 F-16, JF-17 और एक AEW&C एयरक्राफ्ट)



