उत्तराखंड

टिहरी में श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिरी: मंदिर दर्शन को जा रहे 5 तीर्थयात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल

Listen to this News

उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां कुंजापुरी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। नरेंद्रनगर के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर हुए इस हादसे में 28 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 23 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

दिल्ली, गुजरात और अन्य राज्यों के थे यात्री:

बस में सवार लोग दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, बेंगलुरु और सहारनपुर समेत कई राज्यों के थे। बताया जा रहा है कि ये सभी कुंजापुरी मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन मंदिर पहुँचने से पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

राहत अभियान युद्धस्तर पर शुरू:

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंचे और खाई में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। कई घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान:

हादसे में जान गंवाने वाले 5 श्रद्धालु—

>अनीता चौहान (50), द्वारका दिल्ली

>आशु त्यागी (51), सहारनपुर (UP)

>नमिता प्रबोध काले (58), नागपुर (महाराष्ट्र)

>अनुजा वेंकटरमन (48), बेंगलुरु

>पार्थसारथी जोशी (70), वडोदरा (गुजरात)

एम्स ऋषिकेश के PRO संदीप कुमार ने बताया कि छह गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।

कारण की जांच जारी:

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती अनुमान है कि बस मोड़ पर चालक का नियंत्रण टूट गया। प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button