स्पोर्ट्स

2-0 की करारी हार के बाद गंभीर पर बादल घिरे: “मेरे भविष्य का फैसला BCCI पर”—टीम के फ्लॉप शो पर कोच का बड़ा बयान

Listen to this News

दक्षिण अफ्रीका के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका और भविष्य पर गहरा सवाल उठने लगा है। गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रनों से मिली शिकस्त न सिर्फ शर्मनाक रही, बल्कि यह भारतीय टेस्ट इतिहास की रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हार भी बन गई।

25 साल बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत में टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास दोहराया, वहीं भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन से घिर गई है।

हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर का चेहरा पूरी तरह गंभीर था। उन्होंने कहा—
“मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई करेगा। भारतीय क्रिकेट महत्वपूर्ण है, मैं नहीं। मैंने इंग्लैंड में नतीजे दिलाए और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई।”

गंभीर ने माना कि टीम की हार के लिए पूरी टीम जिम्मेदार है और इसकी शुरुआत खुद उनसे होती है। उन्होंने कहा कि पहली पारी में 95/1 से 122/7 पर गिरना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

गंभीर के नेतृत्व में भारत ने अब तक 18 टेस्ट में से 10 मैच गंवाए हैं, जिसमें घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हारें शामिल हैं।

66 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत ने सिर्फ सात महीनों में पांच टेस्ट मैच गंवाए।
यह भी तीसरा मौका है जब किसी टीम ने भारत को उसकी ही धरती पर सूपड़ा साफ किया है।

इस हार के साथ भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंचने की उम्मीदें भी कमजोर पड़ गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button