व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर फायरिंग: अफगानी संदिग्ध गिरफ्तार, दो जवान गंभीर

वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर दो अमेरिकी नेशनल गार्ड सैनिकों पर अंधाधुंध फायरिंग हुई। दोनों जवान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक हमला “टार्गेटेड शूटिंग” जैसा लग रहा है।
मुख्य संदिग्ध रहमानुल्लाह लाकानवाल, जो 2021 में अमेरिका में प्रवेश करने वाला अफगान नागरिक बताया जा रहा है, मुठभेड़ के बाद हिरासत में ले लिया गया। उसे भी मामूली चोटें आई हैं। एफबीआई उसके बैकग्राउंड की पुष्टि कर रही है।
घटना के तुरंत बाद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगान शरणार्थियों की दोबारा जांच की मांग की और हमलावर को “कड़े परिणाम” भुगतने की चेतावनी दी। अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक हमले की वजह स्पष्ट नहीं बताई है।
इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग और वि n nदेश मंत्री गिदोन सा’र ने अमेरिका के प्रति समर्थन जताते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया।
घटना स्थल पर गाड़ियां, हेलीकॉप्टर और सुरक्षा एजेंसियों की भारी तैनाती देखी गई। मामले की जांच कई एजेंसियां मिलकर कर रही हैं।

