संकट में सहारा: भारतीय वायुसेना की नौवीं राहत उड़ान पहुँची श्रीलंका

चक्रवात Ditwah से प्रभावित श्रीलंका की मदद के लिए भारत का मानवीय सहयोग लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय वायुसेना (IAF) का नौवां विमान कोलंबो पहुँचा, जिसमें लगभग 55 टन बेली ब्रिज के पुर्ज़े, एक एक्सकेवेटर, और भारतीय सेना के 13 विशेषज्ञ इंजीनियर शामिल थे। यह सामग्री उन क्षेत्रों में त्वरित पुल निर्माण के लिए भेजी गई है, जहाँ चक्रवात के कारण सड़कें पूरी तरह कट गई थीं।
भारतीय सेना की इंजीनियरिंग टीम ADGPI ने श्रीलंका पहुंचते ही A35 Paranthan–Karachchi–Mullaitivu रोड पर कार्य शुरू कर दिया है। यह महत्वपूर्ण मार्ग चक्रवात के चलते क्षतिग्रस्त होकर यातायात से पूरी तरह कट गया था। भारतीय इंजीनियर तेज़ी से मरम्मत और अस्थायी पुल निर्माण कर राहगीरों और स्थानीय समुदायों के लिए आवाजाही बहाल करने में मदद कर रहे हैं।
इस मानवीय मिशन से श्रीलंका में राहत कार्यों को नई गति मिली है। श्रीलंकाई नागरिकों और अधिकारियों ने भारत द्वारा समय पर दी गई सहायता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।
भारत का चल रहा मिशन “ऑपरेशन सागर बंधु”, पड़ोसी देशों की कठिन परिस्थितियों में लगातार सहयोग और सद्भाव की मिसाल बन गया है, जो दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूत करता है।



