
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक-नियंत्रित अकाउंट (Parental Supervised Accounts) शुरू करने की तैयारी की है। इस फीचर के तहत छोटे बच्चों के व्हाट्सएप इस्तेमाल पर माता-पिता की निगरानी होगी और वे ऐप के उपयोग को नियंत्रित कर सकेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में करीब 300 करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं, जबकि भारत में ही लगभग 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ऐसे होगा सेटअप
-
बच्चे के फोन में व्हाट्सएप ऐप डाउनलोड किया जाएगा।
-
अकाउंट बनाते समय पैरेंट मोड या अभिभावक नियंत्रण का विकल्प चुना जाएगा।
-
बच्चे का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
-
अभिभावक अपने फोन से QR कोड स्कैन करके अकाउंट लिंक करेंगे।
-
इसके बाद माता-पिता बच्चे के अकाउंट पर नियंत्रण रख सकेंगे।
क्या होंगे फायदे
-
अभिभावक बच्चों की कॉन्टैक्ट लिस्ट और गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
-
जरूरत पड़ने पर माता-पिता सेटिंग्स में बदलाव भी कर पाएंगे।
-
बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल माहौल बनाने में मदद मिलेगी।
कंपनी का कहना है कि यह फीचर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से लाया जा रहा है। आने वाले समय में इसे चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग देशों में लागू किया जा सकता है।



