देशस्पोर्ट्स

लखनऊ में कुलदीप-वंशिका का भव्य रिसेप्शन, विंटेज कार में की शाही एंट्री

Listen to this News

लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका सिंह का लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।

रिसेप्शन का सबसे खास आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब नवविवाहित जोड़ा 1960 मॉडल की रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचा। इस खास कार को दिल्ली से मंगवाया गया था, जिसने पूरे कार्यक्रम को शाही अंदाज दे दिया।

शाही अंदाज में नजर आया कपल

कुलदीप यादव काले रंग के बंदगला सूट में बेहद आकर्षक दिखे, जबकि वंशिका क्रीम रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। दोनों की सादगी और शालीनता ने सभी का दिल जीत लिया।

दिग्गजों का लगा जमावड़ा

इस भव्य समारोह में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन, यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेट सितारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए।

आशीर्वाद का खास पल

रिसेप्शन के दौरान कुलदीप यादव ने मंच पर पहुंचकर गौतम गंभीर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button