उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी में घूमने आए हरियाणा के युवक की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत

Listen to this News

मसूरी (देहरादून): उत्तराखंड के मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी से एक दुखद खबर सामने आई है। हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसार के देव नगर गंगवा निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार अपने दोस्तों मनीत और रविकांत के साथ मसूरी घूमने आए थे। घटना उस समय हुई जब वे होटल के पास वाहन खड़ा कर रहे थे। तभी अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसे खून की उल्टी होने लगी

घटना के बाद उसके दोस्तों ने तुरंत उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button