देश
दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, 9 लोग फंसे – सभी को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी इलाके साध नगर (पालम) में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत के अंदर घना धुआं भर गया और करीब 9 लोग अंदर फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 30 फायर टेंडर मौके पर भेजे और बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
🚒 रेस्क्यू ऑपरेशन
दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद इमारत में फंसे सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
😨 धुएं से भरा पूरा इलाका
आग के कारण पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और हालात को काबू करने में प्रशासन की मदद करते दिखे।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।



