उत्तराखंड

उत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा: ऊंचाई वाले इलाकों में अलर्ट जारी, पांच जिलों में बढ़ी चिंता

Listen to this News

उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े हालात के बीच हिमस्खलन (Avalanche) को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और संभावित हिमस्खलन को देखते हुए कई जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जारी चेतावनी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जहां भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा अधिक है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है।

रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) के पूर्वानुमान के मुताबिक, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के चलते बर्फ की परत अस्थिर हो सकती है, जिससे अचानक हिमस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों, यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। साथ ही, बर्फ से ढके ढलानों और पहाड़ी रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button