उत्तराखंड

उत्तराखंड में हिमस्खलन की चेतावनी, ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की सलाह

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में मध्यम खतरा, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Listen to this News

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन (एवलांच) को लेकर चेतावनी जारी की गई है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य के कई पर्वतीय जिलों में खतरे की स्थिति बनी हुई है।

जारी चेतावनी के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खतरे का स्तर-दो (मध्यम) बताया गया है, जहां छोटे हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के लिए खतरे का स्तर-एक (कम) रखा गया है।

विशेषज्ञों ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों और ट्रैकर्स को सलाह दी है कि वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। बर्फबारी के बाद ढलानों पर बर्फ अस्थिर हो सकती है, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।

प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे जारी एडवाइजरी का पालन करें और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button