देश

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1300 अंक से अधिक चढ़कर बंद

निफ्टी 22,900 के पार बंद, वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव में नरमी से बाजार को सहारा

Listen to this News

मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 1,372 अंकों की मजबूती के साथ 74,068 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 400 अंकों की बढ़त के साथ 22,912 के पार बंद हुआ।

बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों में सुधार और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के चलते आई। अमेरिका और ईरान के बीच हालात में नरमी की खबरों ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 1,600 अंकों से ज्यादा की उछाल देखी गई, जबकि निफ्टी ने 23,000 का स्तर भी पार किया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में ठहराव, रुपये की मजबूती और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने बाजार को सपोर्ट दिया। इसके अलावा बैंकिंग, ऑटो और वित्तीय शेयरों में खरीदारी से तेजी को और बल मिला।

एक दिन पहले भारी गिरावट के बाद बाजार में आई इस रिकवरी से निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button