देश

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Listen to this News

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि यह रैकेट सीमा पार से संचालित हो रहा था और पाकिस्तान से भारत में अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही थी। इन हथियारों को दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों के लिए सप्लाई किया जाता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एक संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे, जिसमें हथियारों की आपूर्ति, वितरण और बिक्री की पूरी चेन शामिल थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट के पकड़े जाने से बड़े आपराधिक घटनाओं को रोका जा सका है। साथ ही यह कार्रवाई राजधानी में सक्रिय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button