उत्तराखंडक्राइम

देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Listen to this News

देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां करीब 15 युवकों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना शहर के व्यस्त बाजार में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी बीटेक छात्र दिव्यांशु जाटराणा सोमवार रात खाना खाने के लिए बाजार गया था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार, उसके सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button