उत्तराखंड में प्री-एसआईआर अभियान: 1 अप्रैल से शुरू होगा सघन मैपिंग ड्राइव, 85% काम पूरा

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में अब तक 85 प्रतिशत मतदाताओं की बीएलओ (BLO) स्तर पर मैपिंग पूरी कर ली गई है, जबकि शेष कार्य तेजी से जारी है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल से प्री-एसआईआर का सघन मैपिंग अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें बचे हुए मतदाताओं का सत्यापन और डेटा अपडेट किया जाएगा।
19 हजार बूथ लेवल एजेंट तैनात
राजनीतिक दलों ने अब तक करीब 19 हजार बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं, जो इस प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। हर बूथ पर अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत मतदाताओं की सूची भी तैयार की जा रही है।
मतदाताओं के लिए नई सुविधा
निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए “Book a Call with BLO” फीचर शुरू किया है। इसके जरिए मतदाता वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने बीएलओ से कॉल बुक कर सकते हैं और अपनी जानकारी सत्यापित करवा सकते हैं।



