उत्तराखंड

देहरादून गोलीकांड पर Rahul Gandhi ने जताई चिंता, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Listen to this News

देहरादून: राजधानी देहरादून के जोहड़ी गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की मौत के बाद सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है। कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की दिनदहाड़े हत्या यह दिखाती है कि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करते हैं, वे भी अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा उत्तराखंड आज हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमटता जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम नागरिक और कई समुदाय डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब देहरादून में दो गुटों के बीच कारों से हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना ने राजधानी में कानून-व्यवस्था और अवैध हथियारों की उपलब्धता पर नई बहस छेड़ दी है।

पुलिस ने मामले में नाकेबंदी कर कई टीमों को जांच में लगाया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस बीच विपक्ष ने घटना को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button