उत्तराखंडदेश

देहरादून एयरपोर्ट: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की देहरादून-बेंगलुरु के बीच शाम की नई उड़ान, तीन घंटे में सफर पूरा

Listen to this News

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने देहरादून और बेंगलुरु के बीच शाम की नई फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है, जिससे अब आईटी प्रोफेशनल्स, छात्रों और कारोबारियों को ज्यादा सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा। यह उड़ान फिलहाल 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संचालित की जाएगी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह फ्लाइट शाम करीब 8:15 बजे बेंगलुरु से देहरादून पहुंची, जबकि करीब 8:45 बजे देहरादून से वापस बेंगलुरु के लिए रवाना हुई। फिलहाल यह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिन की सबसे आखिरी आने-जाने वाली उड़ान बन गई है।

इस नई सेवा के शुरू होने से देहरादून से बेंगलुरु का सफर अब करीब 3 घंटे में पूरा होगा। एयर इंडिया पहले से इस रूट पर दोपहर की एक फ्लाइट संचालित कर रहा है, लेकिन शाम की दूसरी उड़ान जुड़ने से यात्रियों को समय के हिसाब से ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

पहले ही दिन इस 180 सीटर विमान से करीब 120 यात्री बेंगलुरु से देहरादून पहुंचे, जबकि 21 यात्री देहरादून से बेंगलुरु रवाना हुए। इससे साफ है कि इस रूट पर यात्रियों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है।

नई फ्लाइट सेवा से उत्तराखंड और दक्षिण भारत के बीच पर्यटन, शिक्षा, आईटी सेक्टर और व्यापारिक कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर बेंगलुरु में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों के लिए यह सेवा बेहद फायदेमंद साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button