उत्तराखंड

देहरादून: दिव्यांशु हत्याकांड को लेकर किसानों का दून कूच आज, राकेश टिकैत करेंगे नेतृत्व

Listen to this News

दिव्यांशु जाटराणा हत्याकांड को लेकर देहरादून में आज बड़ा किसान प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों के साथ दून कूच करेंगे। प्रदर्शन का उद्देश्य हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाना है।

जानकारी के मुताबिक, राकेश टिकैत सुबह करीब 11 बजे किसानों के साथ आशारोड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में छात्रों से जुड़े अपराधों की बढ़ती घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दिव्यांशु हत्याकांड ने युवाओं में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

इधर, किसानों के प्रस्तावित दून कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आशारोड़ी में बैरिकेडिंग की गई है, जहां किसानों को रोका जाएगा। वहीं मौके पर ही अधिकारियों द्वारा ज्ञापन लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button