उत्तराखंड

देहरादून: ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, महिला अफसरों ने संभाली नाइट चेकिंग

Listen to this News

देहरादून में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। राजधानी में एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार रात के समय शहर के संवेदनशील इलाकों में चेकिंग कर रही हैं।

गुरुवार देर रात पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कई स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई, जबकि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के ठिकानों पर औचक छापेमारी भी की गई। पुलिस का फोकस अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना है।

इस अभियान के दौरान निर्धारित समय के बाद खुले रहने वाले बार, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि देर रात होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

खास बात यह रही कि रात्रि चेकिंग की कमान महिला पुलिस अधिकारियों ने संभाली। रायपुर क्षेत्र के चुना भट्टा सपेरा बस्ती समेत कई संवेदनशील इलाकों में महिला अफसरों की अगुवाई में पुलिस टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस सघन अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और शहर में पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button