उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर, सीएम धामी ने बताया गौरव का ऐतिहासिक पल

Listen to this News

उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का बड़ा क्षण सामने आया है। बेहतर पुलिसिंग, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मित्र पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस सम्मान की जानकारी साझा की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि उत्तराखंड पुलिस की वीरता, समर्पण, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से उत्तराखंड पुलिस देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में शामिल हो गई है, जिन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

यह सम्मान पुलिस बल की बहुस्तरीय और कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दिया जाता है, जिसमें कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आंतरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, साइबर अपराध नियंत्रण और तकनीकी नवाचार जैसे सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर डीजीपी दीपम सेठ सहित पूरे पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान आने वाले समय में पुलिस बल को और बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button