उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार: संदिग्ध हालात में कमरे में मिला ग्रामीण का शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

Listen to this News

हरिद्वार के श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बबलू (48) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति रात में किसी बात से नाराज होकर अलग कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब वह कमरे में पहुंची तो बबलू अचेत अवस्था में पड़े मिले और उनकी मौत हो चुकी थी।

पत्नी अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली श्यामपुर पहुंची और जहर खाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर कमरे से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब मृतक के भाइयों ने बबलू की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button