देश

पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, सीएम हिमंत सरमा की पत्नी की FIR के बाद बढ़ा सियासी घमासान

Listen to this News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार को असम पुलिस ने छापेमारी की, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। यह कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद हुई है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री परिवार से जुड़े पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए थे, जिसके बाद यह विवाद तेजी से बढ़ा। सीएम की पत्नी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए फर्जी दस्तावेज और मानहानि से जुड़े आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी।

मंगलवार सुबह असम पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में खेड़ा के घर पहुंची और मामले से जुड़े दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, जबकि भाजपा इसे कानून के तहत सामान्य प्रक्रिया बता रही है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले इस घटनाक्रम ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी टकराव को और तेज कर दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मामला राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button