उत्तराखंड

उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी

Listen to this News

देहरादून/नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अगले तीन दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाओं और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेशभर में मौसम अस्थिर रहेगा। देहरादून में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, लेकिन मुक्तेश्वर समेत पहाड़ी इलाकों में तापमान में तेज गिरावट आई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस समय गेहूं की कटाई और सब्जियों की फसल तैयार है। ओलावृष्टि होने पर फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

प्रशासन ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वालों, ट्रैकिंग करने वालों और खुले स्थानों में काम करने वालों को बिजली और तेज हवाओं से बचाव के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है। अगले तीन दिन बाद मौसम साफ होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button