उत्तराखंड

चमोली: बदरीनाथ धाम में बदला आस्था पथ, इस बार नए रास्ते से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु

Listen to this News

चारधाम यात्रा 2026 से पहले बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बदल दिया गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तीसरे चरण के कार्यों के चलते इस बार भक्तों को नए आस्था पथ से होकर मंदिर तक पहुंचना होगा। प्रशासन के अनुसार अब श्रद्धालु मानव कल्याण आश्रम की जगह शंकराचार्य आश्रम होते हुए वेटिंग लाइन तक पहुंचेंगे

मास्टर प्लान के तहत धाम क्षेत्र में तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। साकेत तिराहे से अलकनंदा पुल तक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) रोड बनाई जा रही है, जिसके कारण पुराने मार्ग पर बैरिकेडिंग की जाएगी। इससे यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की आवाजाही को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

निर्माण कार्यों का असर स्थानीय व्यापार पर भी दिखेगा। साकेत तिराहे से पुराने पुल तक प्रसाद और पूजा सामग्री की करीब 16 दुकानें इस बार अपने पुराने स्थान पर संचालित नहीं हो पाएंगी। इन दुकानों को नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पास अस्थायी दुकानों में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। प्रभावित 14 दुकानदारों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव बदरीनाथ धाम को अधिक भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के मास्टर प्लान का हिस्सा है। नए आस्था पथ, EV रोड और बाजार पुनर्व्यवस्था के जरिए इस बार श्रद्धालुओं को बदला हुआ और ज्यादा खुला-खुला बदरीनाथ धाम देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button