देहरादून एसटीएफ ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ISI एजेंट के कथित हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप के रूप में हुई है, जो लंबे समय से देहरादून में रह रहा था और यहां एक कार वर्कशॉप में काम करता था।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तानी ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। जांच में सामने आया है कि वह देहरादून में रहकर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के प्रचार-प्रसार में भी शामिल था। इसी आधार पर उसके खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के नेटवर्क के तार किन-किन लोगों और क्षेत्रों तक फैले हुए हैं। एजेंसियां उसके डिजिटल डिवाइस, संपर्क सूत्रों और संभावित मॉड्यूल की गहन जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में इस बात के संकेत मिले हैं कि वह लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय था।



