दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा: ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय इस नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह नेटवर्क भारत की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां एकत्र कर विदेशी हैंडलर्स तक पहुंचाने का काम कर रहा था। पुलिस की स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी के आधार पर इस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
जांच में सामने आया है कि आरोपी डिजिटल माध्यमों और मोबाइल नेटवर्क के जरिए संपर्क में रहते थे और संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क का विस्तार किन-किन राज्यों और देशों तक फैला हुआ था।



