उत्तराखंड

ऋषिकेश (तपोवन): होटल की तीसरी मंजिल से कूदने के बाद विदेशी महिला पर्यटक की मौत

Listen to this News

उत्तराखंड के ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक विदेशी महिला पर्यटक की होटल की तीसरी मंजिल से कूदने के बाद मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह की है। महिला पर्यटक टपोवन स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला की मानसिक स्थिति को लेकर भी आशंका जताई है। साथ ही संबंधित दूतावास को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और होटल स्टाफ व अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button