उत्तराखंड

देहरादून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: कोड वर्ड में पाकिस्तान से होती थी बातचीत, बड़ी साजिश नाकाम

Listen to this News

देहरादून से एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रांत कश्यप पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से कोड वर्ड में बातचीत करता था। चैट्स में वह बार-बार पूछता था, “कहां आलू गिराने हैं?”, जिस पर जवाब मिलता था “अभी वेट करो”। एजेंसियों के अनुसार “आलू गिराने” जैसे शब्दों का इस्तेमाल हैंड ग्रेनेड हमले के लिए किया जाता था।

एसटीएफ की शुरुआती जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इसी नेटवर्क से जुड़े लोग पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमलों, एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की हत्या जैसी वारदातों से भी जुड़े हो सकते हैं। समय रहते गिरफ्तारी होने से देश के अलग-अलग राज्यों में हमलों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया।

पूछताछ में आरोपी के पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और चैट्स की गहन जांच की जा रही है। एजेंसियां अब उसके अन्य साथियों, स्थानीय संपर्कों और उत्तराखंड से बाहर फैले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। इस खुलासे के बाद देहरादून समेत आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

एक और बड़ा खुलासा यह हुआ कि आरोपी को दिल्ली में एक महिला अधिवक्ता को निशाना बनाने के लिए पिस्टल उपलब्ध कराई गई थी। इसके साथ ही हिंदू आस्था से जुड़े कुछ स्थानों और संगठनों के कार्यकर्ताओं पर भी हमले की साजिश रची जा रही थी। जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी तेजी से काम कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button