उत्तराखंड

डीएवी कॉलेज में मंच से गाली देना पड़ा भारी: दून पुलिस ने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को भेजा नोटिस

Listen to this News

देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना हरियाणवी गायक Masoom Sharma को भारी पड़ गया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है।

सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद प्रदेशभर में लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिली। कई स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने इसे देवभूमि की सांस्कृतिक गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को इस मामले में अनुशासनहीनता और अभद्र व्यवहार से जुड़ी कई शिकायतें भी मिली हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोटिस में गायक से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जवाब मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी, और यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विवाद बढ़ने के बाद Masoom Sharma ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। हालांकि, माफी के बावजूद मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा और कई संगठनों ने प्रशासन से उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम से एक दिन पहले गायक को कथित तौर पर कुछ लोगों से धमकी मिली थी, जिसके चलते वह तनाव में थे। आयोजक मंडल के एक सदस्य के अनुसार, इसी गुस्से में मंच पर उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button