उत्तराखंड
उत्तराखंड के कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत, महंगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ा

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका लाभ राज्य के लाखों कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को मिलेगा।
इस फैसले से कर्मचारियों की मासिक आय और पेंशन में सीधा इजाफा होगा, जिससे महंगाई के दौर में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस निर्णय का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।



