
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के किसानों को नमन करते हुए कहा कि राज्य के अन्नदाता सदैव इस पावन भूमि का अपने अथक परिश्रम से श्रृंगार करते आए हैं। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों से लगाव ही व्यक्ति को उसके अस्तित्व और व्यक्तित्व का बोध कराता है।
इसी भावना को दर्शाते हुए, शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में अपने खेत में धान की रोपाई से पहले स्वयं हल चलाकर खेत तैयार किया। उनका यह कार्य किसानों के प्रति सम्मान और आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक बना।
सरकार किसानों के सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।



