उत्तराखंड

रामनगर: गैस कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, 34 सिलेंडरों के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार

Listen to this News

नैनीताल जिले के रामनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां प्रशासन ने छापेमारी कर दो सगे भाइयों को 34 घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई रामनगर के मोहल्ला खताड़ी में एसडीएम के नेतृत्व में की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग उपकरण और डीजल भी बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भरकर ऊंचे दामों पर बेच रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा के साथ-साथ सरकारी सब्सिडी व्यवस्था को भी नुकसान पहुंच रहा था।

प्रशासन के मुताबिक, यह पूरा काम बेहद खतरनाक तरीके से बिना किसी सुरक्षा मानकों के किया जा रहा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। मौके से मिले उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में एलपीजी की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने लोगों से संदिग्ध गैस गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button