उत्तराखंड
युवती के आरोपों के बाद व्यापार मंडल नेता को पूछताछ के लिए उठाकर ले गई पुलिस

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक व्यापार मंडल नेता पर युवती द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
जानकारी के अनुसार, युवती ने व्यापार मंडल नेता पर शादी का झांसा देने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवती और आरोपी दोनों के बयान दर्ज कर रही है।
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



