उत्तराखंड

उत्तराखंड में तबादलों पर उठे सवाल, कई विभागों में ट्रांसफर एक्ट के नियमों की अनदेखी के आरोप

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में वार्षिक तबादला प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्रदेश के कई सरकारी विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के दौरान तबादला एक्ट के प्रावधानों की अनदेखी किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इससे तबादला प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य, खेल, सिंचाई, आयुर्वेदिक और शिक्षा विभाग सहित कई विभागों में नियमों के विपरीत तबादले किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ मामलों में पात्र कर्मचारियों की अनदेखी की गई, जबकि कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया।

स्वास्थ्य विभाग में गंभीर रूप से बीमार चिकित्सकों और दिव्यांग बच्चों के अभिभावक डॉक्टरों के तबादलों पर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं, खेल विभाग और सिंचाई विभाग में पात्रता सूची और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। शिक्षा और आयुर्वेदिक विभाग में भी तय समय सीमा के भीतर तबादला प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button