उत्तराखंड

किच्छा: पत्नी की दवा लेने निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, रुद्रपुर अस्पताल में तोड़ा दम

Listen to this News

किच्छा: ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में 69 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह 19 अगस्त की सुबह अपनी पत्नी की दवा लेने साइकिल से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की और रात में पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, दोपहरिया निवासी रमेश कश्यप पुत्र हीरा लाल डॉ. गर्ग से दवा लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि रमेश कश्यप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजन दोपहर करीब तीन बजे शव लेकर रुद्रपुर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button