हरिद्वार: कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ‘ओछे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता’

हरिद्वार: भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने पलटवार किया है। हरिद्वार में संत समागम के दौरान ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में रामदेव ने कहा कि वह इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्वामी रामदेव ने बिना नाम लिए कहा कि देश जानता है कि स्वामी रामदेव कौन हैं और उनका क्या योगदान है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते और विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहते।
दरअसल, कुछ दिन पहले रामदेव ने सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद कंगना रनौत ने उनकी चेतावनी पर तंज कसा था। इसी के बाद दोनों के बीच बयानबाजी शुरू हुई।
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर भी बोले रामदेव
कार्यक्रम के दौरान स्वामी रामदेव ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कहा कि इसके लागू होने से देश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता पर भी जोर दिया।
रामदेव ने वंदे मातरम के अर्थ और महत्व पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत माता को नमन करने का भाव है और इसे किसी विशेष देवी-देवता, मंदिर या मठ की पूजा से जोड़ना उचित नहीं है।



