उत्तराखंड

मसूरी गोलीकांड: सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

Listen to this News

मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद अस्तित्व में आया है। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अपना बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए छह आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने डीएसपी उमाकांत त्रिपाठी को भी नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मातृशक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आंदोलनकारियों की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही सरकार

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं और उनके सपनों के अनुरूप काम कर रही है। लंबे समय से चली आ रही आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का काम भी सरकार ने किया है।

भू-कानून लागू, कनेक्टिविटी और रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आंदोलनकारियों की लंबे समय से चली आ रही भू-कानून की मांग को लागू किया गया है। प्रदेश में सड़क और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर भी तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड का कोई भी युवा रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर न हो। रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही प्रदेश के विकास को गति देने पर सरकार का विशेष ध्यान है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button