राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना पूरी तरह अलर्ट: वाइस एडमिरल बोले — ऑपरेशन सिंदूर समेत हर चुनौती के लिए तैयार

Listen to this News

भारतीय नौसेना ने साफ कर दिया है कि हिंद महासागर क्षेत्र में किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए वह पूरी तरह तैयार है। वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने कहा कि नौसेना न सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर के लिए तैनात है, बल्कि अपनी सभी रणनीतिक योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है।

हिंद महासागर के हालातों पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में बाहरी देशों की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। किसी भी समय यहां 40 से 50 विदेशी युद्धपोत सक्रिय रहते हैं।
उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा—

> “हम हर जहाज को ट्रैक कर रहे हैं — वह क्या कर रहा है, कब आता है और कब जाता है… हर जानकारी हमारी निगरानी में है।”

वाइस एडमिरल ने कहा कि हिंद महासागर दुनिया की ऊर्जा और व्यापार सप्लाई का मुख्य मार्ग है, इसलिए समुद्री डकैती, मानव एवं ड्रग तस्करी जैसी चुनौतियाँ यहां लगातार बनी रहती हैं। भारतीय नौसेना इन खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की समुद्री शक्ति तेजी से बढ़ रही है —
> इस वर्ष 10 युद्धपोत और 1 पनडुब्बी बेड़े में शामिल हुई
> दिसंबर तक 4 और जहाज आने वाले
> अगले वर्ष 19 नए जहाज सेवा में शामिल होंगे
> उसके अगले वर्ष 13 और जहाज नौसेना को मिलेंगे

वाइस एडमिरल ने कहा कि यह विस्तार भारत की समुद्री सुरक्षा को नए स्तर तक मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button