देश

LPG संकट: गैस की किल्लत से गांव लौटने लगे प्रवासी, रेलवे स्टेशनों पर भीड़

Listen to this News

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की किल्लत ने अब गंभीर रूप ले लिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से आए प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में अपने गांव लौटने लगे हैं

खाने पर संकट, रोजी-रोटी छिनी

प्रवासी मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में शहर आए थे, लेकिन अब गैस की कमी ने उनके सामने दो वक्त के भोजन का संकट खड़ा कर दिया है। छोटे ढाबे, होटल और स्ट्रीट फूड की दुकानें गैस न मिलने के कारण बंद हो रही हैं, जिससे रोजगार भी प्रभावित हो रहा है।

रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़

दिल्ली के आनंद विहार और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग किसी भी तरह अपने गांव वापस जाने को मजबूर हैं।

महंगी गैस ने तोड़ी कमर

प्रवासियों का कहना है कि बाजार में गैस की कीमत 600 से 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि उनकी दैनिक कमाई 300-400 रुपये ही है। ऐसे में शहर में गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

छात्रों पर भी असर

गैस संकट का असर सिर्फ मजदूरों पर ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर भी पड़ा है। गैस खत्म होने और महंगे खाने के कारण वे भी घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button