उत्तराखंड

देहरादून: पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर युवक ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

Listen to this News

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला इलाके में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान उसने अपनी पत्नी और तीन माह की बच्ची को कमरे में बंद कर दिया था। घटना सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार सुंदरवाला निवासी शुभम (24) ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से रायपुर पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर फर्श पर लिटा दिया था। 108 एंबुलेंस बुलाई गई, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस की फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का नवंबर 2024 में प्रेम विवाह हुआ था और वह ड्राइविंग का काम करता था। पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आई है, जिसे जांच का अहम बिंदु माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button