उत्तराखंड

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, छात्रों में गुस्सा; कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

Listen to this News

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई है। छात्रों का कहना है कि लाखों युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET UG परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और पेपर लीक के आरोपों के बाद यह कदम उठाया गया। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और छात्रों को फिर से आवेदन या अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी।

इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई नेताओं ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर चिंता जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं NSUI कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा व्यवस्था और NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

जांच एजेंसियों के अनुसार, राजस्थान से लेकर उत्तराखंड तक फैले नेटवर्क के संकेत मिले हैं। वायरल “गेस पेपर” और असली प्रश्नपत्र के कई सवालों के मेल खाने के दावों के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच CBI को सौंप दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button