उत्तराखंड

उत्तराखंड: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह 5 सितंबर को आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

प्रारंभिक शिक्षा के 12 शिक्षक शामिल

चयनित 19 शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजूबाला को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रारंभिक शिक्षा वर्ग में पौड़ी गढ़वाल से विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली से लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी से पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून से वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार से रोबिन कुमार, टिहरी से महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग से शशिकांत नौटियाल, चंपावत से जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर से नौ सिंह, नैनीताल से डॉ. श्वेता मजगांई, पिथौरागढ़ से विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा से त्रिलोक सिंह अधिकारी का चयन हुआ है।

माध्यमिक शिक्षा के छह शिक्षक पुरस्कृत होंगे

माध्यमिक शिक्षा वर्ग में पौड़ी गढ़वाल के नरेंद्र सिंह नेगी, चमोली की डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा, देहरादून के डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार, चंपावत के नवीन चंद्र पंत और नैनीताल के विशन सिंह मेहता को पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं, प्रशिक्षण संस्थान वर्ग में उत्तरकाशी के डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजूबाला का भी सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button